Home Maharashtra मुंबई: मुकेश अंबानी के घर के पास मिली स्कोर्पियो में विस्फोटकों से...

मुंबई: मुकेश अंबानी के घर के पास मिली स्कोर्पियो में विस्फोटकों से भरी संदिग्ध कार

50
0

मुंबई: मुंबई में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास स्कोर्पियो में विस्फोटकों से भरी संदिग्ध कार मिली है. इसकी जानकारी महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने जानकारी दी.
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बताया, ”मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के कुछ दूरी पर एक स्कॉर्पियो वैन मिली है है, उस स्कॉर्पियो वैन में कुछ जिलेटिन पाया गया है. इसकी पूरी जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रहा है, जो भी असलियत है जल्द से जल्द सामने आएगी.”
शाम 4 बजे के करीब पुलिस को लावारिस कार की सूचना मिली. संदिग्ध कार की जानकारी मिलते ही उसे वहां से हटाकर दूर ले जाया गया है. वहां पर उसकी तलाशी ली गई और जांच अभी जारी है. वहां से हटाने के वक्त कार में जिलेटिन जैसी वस्तु दिखी. तुरंत बॉम्ब स्क्वाड को बुलाकर जांच शुरू की गई.