मुंबई। शहर में एक और दर्दनाक हिट एंड रन मामले ने फिर इंसानियत को झकझोर दिया है। मानखुर्द स्थित टी-जंक्शन पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 19 वर्षीय कॉलेज छात्र अमीरुल्लाह इदरीसी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, अमीरुल्लाह अपने दोस्त अशरफ अनवर शेख के साथ रायगढ़ किले की ट्रैकिंग ट्रिप के लिए मोटरसाइकिल से रवाना हुए थे। अशरफ मोटरसाइकिल चला रहे थे और अमीरुल्लाह पीछे बैठे हुए थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार डम्पर वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में अशरफ शेख सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जबकि पीछे बैठे अमीरुल्लाह डम्पर के पिछले पहिए के नीचे आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक मुंबई के गोवंडी इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद डम्पर चालक वाहन को मौके से भगा ले गया। पुलिस ने अज्ञात डम्पर चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार और दोस्तों में शोक की लहर है। अमीरुल्लाह एक मेहनती और होनहार छात्र थे। उनकी असमय मृत्यु ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। मानखुर्द पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर डम्पर और चालक की तलाश में जुटी हुई है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 280
Users This Month : 125
Users This Year : 2907
Total Users : 64114
Views Today : 7
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 85
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 170
Views This Year : 3485
Total views : 99508
Who's Online : 0


