Home Maharashtra मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी, लोगों को घरों में रहने की...

मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी, लोगों को घरों में रहने की सलाह; अलर्ट पर आपातकालीन सेवाएं

17
0

मुंबई। मुंबई और आसपास के जिलों में बीते 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों को बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्कता से वाहन चलाने की अपील की गई है। नगर निगम और आपातकालीन सेवाएं अलर्ट पर हैं। किसी भी आपदा की स्थिति में नागरिक 100, 112 या 103 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने शुक्रवार को 24 घंटों के दौरान महानगर में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, जिसके बाद पुलिस ने लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। मुंबई और उसके सभी पड़ोसी जिलों के लिए पहले ही आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रायगढ़ जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि गुरुवार को भी इसी तरह का अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन शहर में मध्यम बारिश हुई।
मुंबई पुलिस ने की अपील
मुंबई पुलिस ने एक्स पर कहा कि मुंबई और आसपास के जिलों में भारी बारिश के कारण नागरिकों को सलाह दी जाती है कि जब तक बिल्कुल आवश्यक न हो घर के अंदर रहें, तटीय क्षेत्रों से बचें और सावधानी से वाहन चलाएं।