मुंबई : ओमान की एक 54 साल की महिला की मुंबई के डॉक्टर ने रोबोटिक सर्जरी कर जान बचाई है। महिला को किडनी कैंसर होने का संदेह था। इस सर्जरी में खास बात यह रही कि महिला मरीज 1500 किलोमीटर से भी ज्यादा दूर मस्कट में थी। इस सर्जरी को करने वाले सर्जन मुंबई से इसे कंट्रोल कर रहे थे। इस सर्जरी को मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के रोबोटिक सर्जरी निदेशक डॉ. टी. बी. युवराजा ने अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि मस्कट के मेडिकल सिटी मस्कट अस्पताल में यूरोलॉजिस्ट की एक टीम मौजूद थी। पूरी प्रक्रिया बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
एक टीम थी अस्पताल में मौजूद
कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी के डायरेक्टर डॉ. टी. बी. युवराजा ने बताया कि हमारे अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट की एक टीम मेडिकल सिटी मस्कट अस्पताल में मौजूद थी। जो जरूरत पड़ने पर खुद दखल देने के लिए तैयार थी। उन्होंने बताया कि यह रिमोट सर्जरी बिना किसी रुकावट के पूरी हो गई। बता दें कि डॉ. युवराजा ने ही मुंबई से यह सर्जरी की थी। अस्पताल के मुताबिक, यह भारत से की गई पहली क्रॉस-बॉर्डर रिमोट रोबोटिक सर्जरी है।
पहले भी कर चुके हैं कारनामा
इससे पहले, दिसंबर 2025 में डॉ. युवराजा ने शंघाई से मुंबई में एक मरीज की सर्जरी कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने कहा कि हम जो देख रहे हैं। डॉ. युवराजा ने कहा कि यह तकनीक भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं के स्वरूप को बदल सकती है। इससे दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में बैठे विशेषज्ञ डॉक्टर दूरस्थ स्थानों पर मरीजों का इलाज कर सकेंगे। इससे बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उन क्षेत्रों तक भी पहुंच सकेंगी जहां विशेषज्ञों की कमी है।





Users Today : 15
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 359
Users Last 30 days : 921
Users This Month : 287
Users This Year : 9237
Total Users : 70444
Views Today : 25
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 493
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 399
Views This Year : 10436
Total views : 106459
Who's Online : 0


