मुंबई : गोरेगांव में सात साल पहले बने वीर सावरकर फ्लाईओवर को मनपा ने तोड़ने की योजना बनाई है। मनपा ने यह निर्णय महत्वाकांक्षी मुंबई कोस्टल रोड-2 परियोजना के निर्माण में आ रही बाधा के कारण लिया है। कोस्टल रोड दो वर्सोवा से दहिसर तक बनाया जा रहा है। यह फ्लाईओवर अगस्त 2018 में 27 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया था। अभी सात साल पहले बने फ्लाईओवर को तोड़े जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बता दें कि गोरेगाव में बना यह फ्लाईओवर स्थानीय तौर पर एमटीएनएल फ्लाईओवर के नाम से जाना जाता है। यह फ्लाईओवर रैडिसन होटल से रुस्तमजी ओझोन तक फैला है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फ्लाईओवर को बचाने के सभी संभावित विकल्पों का अध्ययन किया गया लेकिन किसी अन्य समाधान की संभावना न होने के कारण इसे तोड़ने का निर्णय लिया गया है। कोस्टल रोड के दौरान इस स्थान पर डबल डेकर फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव रखा गया है जिसमें ऊपर का हिस्सा माइंडस्पेस से दिंडोशी कोर्ट को जोड़ेगा कोस्टल दो के निर्माण में बन रहा बाधा और नीचे का हिस्सा सावरकर फ्लाईओवर का स्थान लेगा। मनपा अधिकारी ने बताया कि प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के लिए जल्द ही मनपा आयुक्त को भेजा जाएगा। मनपा अधिकारी ने बताया कि यह परिसर कोस्टल रोड-2 परियोजना के उस हिस्से का हिस्सा है जो माइंडस्पेस से दिंडोशी कोर्ट होते हुए प्रस्तावित गोरेगाव-मुलुंड लिंक रोड से जुड़ेगा। इस योजना का उद्देश्य पश्चिमी समुद्री मार्ग को पूर्वी उपनगरों से जोड़ना है। पूर्व नगरसेवक दीपक ठाकुर ने इस कदम पर चिंता जताते हुए कहा कि एमटीएनएल फ्लाईओवर क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण मार्ग है और इसे हटाने से क्षेत्र में भारी यातायात की समस्या उत्पन्न होगी।





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 8
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 368
Views This Month : 180
Views This Year : 3495
Total views : 99518
Who's Online : 0


