नई दिल्ली : बॉलीवुड फिल्ममेकर राकेश रोशन पर साल 2000 में हुए हमले में आरोपी शख्स को ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, राकेश रोशन पर हमला करने का आरोपी तीन महीने पहले पेरोल से फरार हो गया था, जिसे फिर से पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी और शार्ट शूटर सुनील विश्वनाथ गायकवाड़ को गिरफ्तार किया गया है।
सुनील, कथित तौर पर एक कुख्यात अपराधी और शार्पशूटर है। पुलिस ने बताया कि गायकवाड़ को शुक्रवार रात कलवा में पारसिक सर्कल इलाके से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि जनवरी 2000 में मुंबई के सांताक्रूज स्थित राकेश रोशन के ऑफिस के बाहर उन पर 6 राउंड गोलियां चलाई गई थी, जिसमें दो गोलियां उनको लगी भी थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में सुनील गायकवाड को गिरफ्तार किया था।
रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनील पर 11 मर्डर और 7 अटेम्ट टू मर्डर के केस दर्ज है। आरोपी कई मामलों में सजा काट चुका है और राकेश रोशन पर हुए हमले में सुनील का ही नाम सामने आया था। बताया जा रहा है कि वो उम्रकैद की सजा मिलने के बाद जैले में बंद था, लेकिन 26 जून को वह पेरोल पर बाहर गया था और पेरोल खत्म होने के बाद भी जेल नहीं लौटा और फरार हो गया। इसके बाद अब पुलिस ने सुनील को फिर से गिरफ्तार किया है।
कहा जाता है कि साल 2000 में राकेश रोशन ने अपने बेटे रितिक को फिल्म कहो ना प्यार है से लॉन्च किया था और वो काफी हिट भी हुई थी। इसके बाद उन्हें फिल्म के शेयर को लेकर धमकियां मिल रही थी। इसके बाद 21 जनवरी को उनपर हमला हुआ और उन्हें दो गोलियां भी लगी थीं। एक गोली उनके कंधे पर लगी। वहीं, दूसरी गोली उनके सीने में लगी थी। इस वक्त उनके ड्राइवर की सूझ-बूझ की वजह से उनकी जान बच गई थी।





Users Today : 4
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 120
Users This Year : 2902
Total Users : 64109
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 83
Views Last 30 days : 379
Views This Month : 159
Views This Year : 3474
Total views : 99497
Who's Online : 0


