मुंबई: लगातार भारी बारिश के बीच मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई। इसे लेकर यात्रियों ने विमान के पायलट की जमकर तारीफ की। यात्रियों ने पायलट को सच्चा हीरो बताया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग का वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने भी पायलट की सूझबूझ और जज्बे को सलाम किया। मुंबई में लगातार भारी बारिश हो रही है। इसके चलते उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। कई उड़ानों को डायवर्ट किया गया है। इस बीच मंगलवार को एअर इंडिया के विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में विमान को रनवे पर आसानी से उतरते हुए दिखाया गया है। एक यात्री ने वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि भारी बारिश के बीच मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग। कम दृश्यता के बावजूद सुरक्षित लैंडिंग के लिए कैप्टन नीरज सेठी को सलाम।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया। पायलट-इन-कमांड कैप्टन नीरज सेठी की खूब तारीफ की गई। एक यूजर ने लिखा कि सभी यात्रियों के साथ विमान की सुरक्षित लैंडिंग का यह खूबसूरत वीडियो शेयर करने के लिए धन्यवाद। एक अन्य यूजर ने लिखा कि पायलटों का बहुत-बहुत धन्यवाद, मुंबई में मौसम बहुत खराब था और दृश्यता लगभग शून्य थी। पिछले महीने मैं मुंबई गया था और मौसम बहुत खराब था, फिर भी मैं सुरक्षित उतरा। कैप्टन को पूरे अंक। भारतीय आसमान के सच्चे नायक।
कुछ यूजर्स ने कहा कि यह सामान्य बात है क्योंकि पायलट ऐसी परिस्थितियों के आदी होते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ज्यादातर लैंडिंग ऑटो पायलट मोड में की जाती है। पायलट यह तय करते हैं कि सब कुछ सही चल रहा हो और रनवे पर मानवीय हस्तक्षेप और गलतियों से बचा जा सके।
महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से हो रही आफत की बारिश से कोहराम मचा है। मुंबई और उसके उपनगरों में सड़कों और निचले इलाकों में कई फीट तक पानी भर गया है। रेल पटरियां डूब गई हैं। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मुंबई की जीवन रेखा लोकल ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है और 370 से अधिक उड़ानें भी प्रभावित हुईं हैं, जिनमें से आठ को दूसरे हवाईअड्डों पर भेजना पड़ा।





Users Today : 1
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 85
Users Last 30 days : 286
Users This Month : 37
Users This Year : 2819
Total Users : 64026
Views Today : 1
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 98
Views Last 30 days : 384
Views This Month : 43
Views This Year : 3358
Total views : 99381
Who's Online : 0


