मुंबई : कैबिनेट इन्फ्रास्ट्रक्चर कमेटी की बैठक में मुंबई शहरी परिवहन परियोजना के चरण 3 और 3A के अंतर्गत नई ट्रेनों की खरीद को मंजूरी दे दी है। पहले चरण में 268 फुल एसी ट्रेन खरीदी जाएंगी। ये ट्रेनें मेट्रो की तरह बंद दरवाजों और उच्चस्तरीय सुविधाओं से लैस होंगी। पुराने बिना दरवाजों वाली ट्रेनों को हटाकर इन आधुनिक ट्रेनों से बदला जाएगा। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बताया कि यात्रा किराए में कोई बदलाव नहीं होगा और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद ही ट्रेन की खरीद शुरू होगी।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में हुई बैठक
मंगलवार को मंत्रालय में हुई मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक में मुंबई में जरूरी मेट्रो मार्ग 11 को हरी झंडी मिली है। यह 16 किलोमीटर लंबा पूरी तरह भूमिगत मार्ग होगा, जो वडाला डिपो को गेटवे ऑफ इंडिया से जोड़ेगा। यह लाइन श्यामाप्रसाद मुखर्जी चौक और हॉर्निमन सर्कल जैसे प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेगी। करीब 24,000 करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट के लिए जापान की अंतरराष्ट्रीय सहयोग संस्था से वित्तीय सहायता उपलब्ध होगी। इस मार्ग से मुंबईकरों को बड़ी राहत मिलेगी।
25 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाने की मंजूरी
बीईएसटी के संयुक्त विकास प्रोजेक्ट के अंतर्गत एक व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा, जिससे बीईएसटी को अतिरिक्त आय होगी। ठाणे और नवी मुंबई के लिए 25 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाने की मंजूरी दी गई है, जो ठाणे को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से जोड़ेगा। इससे ठाणे, नवी मुंबई और बीच के औद्योगिक क्षेत्रों को तेज और समर्पित संपर्क मार्ग मिलेगा पुणे–लोणावला उपनगरीय रेल कॉरिडोर पर तीसरी और चौथी लाइन बिछाने को मंजूरी दी गई।





Users Today : 48
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 434
Users Last 30 days : 911
Users This Month : 395
Users This Year : 9345
Total Users : 70552
Views Today : 57
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 596
Views Last 30 days : 1182
Views This Month : 541
Views This Year : 10578
Total views : 106601
Who's Online : 1


