Home Crime गश्त के दौरान आभूषण चोर; नवी मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया

गश्त के दौरान आभूषण चोर; नवी मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया

8
0

मुंबई : कस्तूरबा मार्ग पुलिस स्टेशन की एक टीम ने नियमित गश्त के दौरान बोरीवली (पूर्व) रेलवे स्टेशन के पास से एक आभूषण चोर को पकड़ा है। आरोपी का नाम करण सिंह खरवार है। उसके पास से नकदी, सोने और हीरे मिले हैं, जिसे उसने नवी मुंबई स्थित एक दुकान से चुराए थे। खरवार को आगे की जांच के लिए नवी मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को चोरी होने के चार घंटे के भीतर पकड़ लिया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि 6 सितंबर को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच नवी मुंबई के कामोठे में पारसनाथ ज्वैलर्स में चोरी हुई थी। बाद में जौहरी ने 78 तोले सोने के आभूषण, 18 हीरे और 1.3 लाख रुपये नकद की शिकायत दर्ज कराई। कामोठे पुलिस और स्थानीय अपराध शाखा ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की।
संदिग्ध रूप से घूमते हुए पुलिस को दिया था दिखाई
इस बीच, चोरी करने वाला खरवार राजस्थान स्थित गृहनगर भागने की फिराक में था। इसलिए वह बोरीवली पहुंचा था जहां वह कस्तूरबा मार्ग पुलिस के हत्थे चढ़ गया। यहां वह एक बैग के साथ संदिग्ध रूप से घूमते हुए पुलिस को दिखाई दिया। जांच में पता चला कि खरवार 10 दिन पहले उसी आभूषण की दुकान पर काम करता था, जहां उसने चोरी की। काम करते हुए उसने दुकान में मौजूद कीमती सामानों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर ली और 6 सितंबर को जब उसका मालिक दोपहर में भोजन के लिए बाहर गया तो वह गहने लेकर फरार हो गया। डीसीपी आनंद भोईटे के मार्गदर्शन में सीनियर पीआई जयराज रानावरे ने कार्रवाई को अंजाम दिया है।