मुंबई : फर्जी पासपोर्ट के सहारे विदेश भागे एक आरोपित को पुलिस ने दो साल बाद मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बैंकाक से लौटते समय आरोपित जैसे ही छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, मुंबई पहुंचा, एयरपोर्ट प्रशासन ने उसे रोककर एसपी संतकबीरनगर को सूचना दी। इसके बाद यहां से पुलिस टीम मुंबई भेजी गई। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ट्रांजिट रिमांड पर आरोपित को पुलिस खलीलाबाद लेकर आई।
एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि दो साल पहले उसने फर्जी पहचान से पासपोर्ट बनवाया था। पकड़े गए आरोपित ने चन्दू पुत्र शंकर, निवासी नेहरू चौक, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर के नाम से पासपोर्ट धारक बताया गया था। लेकिन जांच में सामने आया कि उसका वास्तविक नाम सुमन्त पुत्र दुलारे, निवासी शनिचरा पट्टी दूबे, पोस्ट ददरी, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर है। इस तरह आरोपित ने गलत पहचान और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाया और वर्ष 2023 में बैंकाक चला गया था। उस समय मामले की जांच में फर्जीवाड़ा उजागर होने पर उसके विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था।
ट्रांजिट रिमांड पर लाकर न्यायालय में पेश किया गया
चार सितंबर की रात करीब 2:30 बजे जब आरोपित बैंकाक से लौटकर मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा, तो एयरपोर्ट प्रशासन ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया और एसपी संदीप कुमार मीना को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली खलीलाबाद से उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव व आरक्षी सुनील कुमार पाल की टीम मुंबई भेजी गई।
पुलिस टीम ने मुंबई की अदालत से ट्रांजिट रिमांड हासिल किया औ





Users Today : 4
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 390
Users Last 30 days : 867
Users This Month : 351
Users This Year : 9301
Total Users : 70508
Views Today : 4
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 543
Views Last 30 days : 1129
Views This Month : 488
Views This Year : 10525
Total views : 106548
Who's Online : 0


