मुंबई : एक बार फिर बम धमाके की धमकी मिली है. जानकारी के अनुसार हेल्पलाइन नंबर 112 पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया और कहा कि मुंबई के समुद्र क्षेत्र में बम फट सकता है. कॉल मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. धमकी मिलते ही मुंबई पुलिस ने तुरंत सुरक्षा बढ़ा दी. शहर के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है. समुद्र किनारे और प्रमुख समुद्री रास्तों पर सघन जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने कहा कि वे किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए पूरी तैयारी में हैं.
पुलिस का कहना है कि अज्ञात कॉलर की पहचान करना उनके लिए प्राथमिकता है. तकनीकी टीम और साइबर क्राइम शाखा के अधिकारी इस मामले में जुटे हैं. कॉल रिकॉर्ड, नंबर लोकेशन और अन्य सुरागों की मदद से अज्ञात व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.
मुंबई पुलिस ने आम लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है. कहा गया है कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति या पैकेज नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि की खबरों को साझा न करने को कहा गया है. हालांकि अभी तक धमाका नहीं हुआ है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सभी संभावित खतरनाक इलाकों की जांच तेज कर दी है. मुंबई पुलिस ने कहा कि शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और किसी भी आपात स्थिति के लिए टीम तैयार है.
पुलिस लगातार चौकसी बनाए हुए है और सुरक्षा उपायों को लगातार अपडेट किया जा रहा है. समुद्र किनारे के इलाकों में निगरानी कैमरों की मदद से भी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है.





Users Today : 1
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 32
Users Last 30 days : 265
Users This Month : 132
Users This Year : 2914
Total Users : 64121
Views Today : 4
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 73
Views Last 30 days : 351
Views This Month : 196
Views This Year : 3511
Total views : 99534
Who's Online : 0


