Home Crime 18 मुठभेड़ों में शामिल हार्डकोर नक्सली ने गढ़चिरौली में किया आत्मसमर्पण

18 मुठभेड़ों में शामिल हार्डकोर नक्सली ने गढ़चिरौली में किया आत्मसमर्पण

33
0

गढ़चिरौली : हार्डकोर नक्सली केदार उर्फ मन्या किंजो नैतम ने शुक्रवार को गढ़चिरौली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि वह कम से कम 18 मुठभेड़ों में शामिल था और उसके नाम पर 34 मामले दर्ज हैं, जिनमें आगजनी के दो और हत्या के आठ मामले शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक केदार 2007 में नक्सली आंदोलन में शामिल हुआ था और टिपदाग सलाम का सक्रिय सदस्य था। उसने धनोरा में प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के वेस्ट सब जोनल ब्यूरो में सक्रिय रूप से भाग लिया था।