ठाणे : शहर में गुरुवार सुबह एक आवासीय इमारत के मीटर बॉक्स केबिन में आग लगने से 29 बिजली मीटर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। ठाणे के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि साईनाथ नगर में आनंद टॉकीज के पीछे स्थित चार मंजिला विकास को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के भूतल पर सुबह 4.10 बजे आग लगने की सूचना मिली। स्थानीय पुलिस, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के कर्मचारी, अग्निशमन कर्मी और महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी (महावितरण) के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। आग से कुल 29 मीटर क्षतिग्रस्त हो गये। आग सुबह पांच बजे तक बुझा दी गई तथा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।





Users Today : 18
Users Yesterday : 9
Users Last 7 days : 125
Users Last 30 days : 623
Users This Month : 275
Users This Year : 11296
Total Users : 72503
Views Today : 23
Views Yesterday : 13
Views Last 7 days : 152
Views Last 30 days : 764
Views This Month : 348
Views This Year : 12981
Total views : 109004
Who's Online : 0


