मुंबई : सहार पुलिस और इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एग डोनर और सरोगेसी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जिसमें अविवाहित महिलाओं को फर्जी वैवाहिक दस्तावेजों के साथ मुंबई से विदेशों में एग डोनेट करने के लिए भेजा जाता था। चूंकि भारतीय कानून के अनुसार केवल विवाहित महिलाएं ही अंडाणु दान कर सकती हैं, और वह भी परोपकारी उद्देश्यों से, इसलिए पुलिस ने ठाणे की एक अविवाहित महिला को हिरासत में लिया, जिसने पैसे के लिए कई देशों (अंधेरी के एक आईवीएफ क्लिनिक सहित) में कई बार अंडाणु दान किए थे। इन यात्राओं और सौदों का आयोजन करने वाले कल्याण निवासी एजेंट को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
शुक्रवार को बैंकॉक से मुंबई पहुंची सुनौती बेलेल (44) को संदेह के आधार पर रोका गया। पूछताछ के दौरान उसके जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए। उसी फ्लाइट से आई सीमा विजारत (29) से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह सरोगेसी और एग डोनेशन से जुड़े मेडिकल टेस्ट के लिए बैकॉक गई थी, जिसके बदले उसे रकम दी गई थी।
पुलिस के अनुसार आरोपी महिलाएं अविवाहित महिलाओं को फर्जी शादी के दस्तावेज दिखाकर एग डोनर और सरोगेट मदर के रूप में पेश करती थीं। सरोगेसी रेगुलेशन एक्ट 2021 के तहत व्यावसायिक सरोगेसी प्रतिबंधित है। पूछताछ के दौरान पता चला कि वे ठाणे में पंजीकृत एक इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) केंद्र से जुड़ी हुई थीं। पुलिस एक तीसरी महिला की तलाश कर रही थी, जो कथित तौर पर एजेंट थी।
जांच के लिए गई थीं बैंकॉक
आव्रजन अधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे सबसे पहले सुनोती बेलेल (44) को रोका। तीस मिनट बाद, ठाणे की सीमा विनजारत (29) बैंकॉक से उसी काउंटर पर पहुंचीं। अधिकारियों ने दोनों से पूछताछ की और पता चला कि विनजारत, बेलेल के साथ एग डोनेशन के पहले एडवांस डायग्नॉसिक टेस्ट के लिए बैंकॉक गई थीं। उन्हें इसके लिए एक बड़ी रकम दी गई थी।
ठाणे में बनाई एलीट केयर एजेंसी
सहार पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बेलेल अपनी साथी संगीता बागुल के साथ मिलकर काम करती हैं। उन्होंने 2024 में ठाणे में एक आईवीएफ केंद्र स्थापित किया और एग डोनर के आने पर कानूनी बाधाओं से बचने के लिए फर्जी विवाह दस्तावेज तैयार करवाए। बेलेल ने बागुल के साथ मिलकर ठाणे में ‘एलीट केयर’ नाम की एक एजेंसी स्थापित की। पुलिस के अनुसार इस एजेंसी के माध्यम से वे भारत और विदेशों में प्रजनन केंद्रों को ‘एग डोनर’ और ‘सरोगेट मदर्स’ उपलब्ध कराते हैं।





Users Today : 48
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 434
Users Last 30 days : 911
Users This Month : 395
Users This Year : 9345
Total Users : 70552
Views Today : 57
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 596
Views Last 30 days : 1182
Views This Month : 541
Views This Year : 10578
Total views : 106601
Who's Online : 0


