मुंबई : अभिनेता और खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके को मुंबई में दो राउंड फायरिंग के मामले में ओशिवारा पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. वह इस मामले में मुख्य संदिग्ध हैं. केआरके को शुक्रवार देर शाम ओशिवारा पुलिस स्टेशन लाया गया. पुलिस ने बताया कि केआरके ने अपने बयान में फायरिंग की बात कबूल ली है और कहा है कि उन्होंने लाइसेंसी बंदूक का इस्तेमाल किया था. लेकिन उन्होंने कहा कि उनका किसी को नुकसान पहुंचाने का इरादा नहीं था. वहीं शनिवार की सुबह पुलिस ने केआरके को गिरफ्तार कर लिया है.
केआरके की बंदूक पुलिस ने की जब्त
पुलिस ने आगे बताया कि केआर की बंदूक जब्त कर ली गई है और आगे की कार्रवाई के लिए कागजी कार्रवाई चल रही है. खबरों के अनुसार, यह घटना 18 जनवरी को हुई थी, जिसमें अंधेरी के ओशिवारा स्थित एक रिहायशी इमारत पर दो गोलियां चलाई गईं थीं. नालंदा सोसाइटी से दो गोलियां बरामद की गई थी. एक दूसरी मंजिल से और दूसरी चौथी मंजिल से. एक फ्लैट लेखक-निर्देशक का है, और दूसरा मॉडल का.
राइटर-डायरेक्टर और एक स्ट्रगलिंग मॉडल के घर चलाई गई थी गोली
मुंबई के ओशिवरा इलाके में राइटर-डायरेक्टर और एक स्ट्रगलिंग मॉडल के घर गोली चलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी. गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. सूत्रों के मुताबिक, नालंदा सोसायटी की दूसरी मंजिल पर रहने वाले नीरज कुमार मिश्रा (45) पेशे से राइटर और डायरेक्टर हैं, जबकि चौथी मंजिल पर रहने वाले प्रतीक बैद (29) स्ट्रगलिंग मॉडल हैं. फायरिंग के बाद दूसरी और चौथी मंजिल के फ्लैट में गोली लगने के निशान पाए गए.
फॉरेंसिक टीम की मदद से पुलिस ने सुझाया मामला
घटना की जानकारी मिलते ही संजय चव्हाण के नेतृत्व में ओशिवारा पुलिस स्टेशन के 18 पुलिसकर्मियों की एक टीम, कई अपराध शाखा टीमों के साथ मिलकर मामले की जांच कर रही थी. शुरुआत में सीसीटीवी फुटेज में कुछ भी न मिलने के कारण पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला. हालांकि, फोरेंसिक टीम की मदद से पुलिस ने बाद में पुष्टि की कि गोलियां कमाल आर खान के बंगले से चलाई गई होंगी.





Users Today : 52
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 395
Users Last 30 days : 884
Users This Month : 342
Users This Year : 9292
Total Users : 70499
Views Today : 64
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 540
Views Last 30 days : 1144
Views This Month : 467
Views This Year : 10504
Total views : 106527
Who's Online : 0


