Home Crime 10 लाख नई कारें हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के बिना चल रही

10 लाख नई कारें हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के बिना चल रही

11
0

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार की तरफ से एक बड़ी जानकारी सामने आई है। इसमें बताया गया है कि राज्य में करीब 10 लाख गाड़ियां बिना हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के चल रही हैं। मालूम हो कि राज्य सरकार ने 1 अप्रैल 2019 से पहले रजिस्टर्ड सभी गाड़ियों के लिए हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट को अनिवार्य कर दिया था। इसके लिए समय सीमा को भी 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया था। लेकिन इसके बाद भी राज्य में आज भी 10 लाख नई कारें हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के बिना चल रही हैं।
पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया है कि सभी गाड़ियों के लिए हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट को अनिवार्य करने का उद्देश्य गाड़ियों की चोरी पर रोक लगाना है। इसके अलावा, इससे पहचान में यूनिफॉर्मिटी भी आती है।
नई खरीदी गई गाड़ियों पर हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने की जिम्मेदारी ऑटोमोबाइल निर्माताओं पर डाल दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 5 सालों में महाराष्ट्र में रजिस्टर्ड 1.15 करोड़ गाड़ियों में से 1.05 करोड़ में हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाई गई है। वहीं, बाकी की 9.98 लाख गाड़ियां बिना हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के चल रही हैं। बता दें कि बिना हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट वाली गाड़ियों की लिस्ट में कई सरकारी वाहन भी शामिल हैं।