मुंबई : मुंबई में अनधिकृत पार्किंग अब भारी पड़ सकती है। अगर किसी वाहन की गलत पार्किंग की वजह से आग बुझाने या बचाव कार्य में देरी होती है, तो वाहन मालिक पर सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी। बीएमसी कमिश्नर भूषण गगराणी ने इसको लेकर साफ निर्देश जारी किए हैं।
जान बचाने के काम में रुकावट अब बर्दाश्त नहीं
मुंबई फायर ब्रिगेड को अक्सर आग या आपदा की जगह पर पहुंचने में अनधिकृत पार्किंग की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़कों के किनारे खड़े वाहन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का रास्ता रोक देते हैं, जिससे बचाव कार्य में देरी होती है। बीएमसी का कहना है कि इससे जान-माल का नुकसान बढ़ने का खतरा रहता है, जो बेहद गंभीर मामला है।
फायर ब्रिगेड अधिकारी दर्ज कराएंगे केस
बीएमसी के आदेश के मुताबिक, अगर किसी आग या आपदा की घटना में यह साबित होता है कि अनधिकृत पार्किंग की वजह से फायर ब्रिगेड के काम में देरी हुई है, तो संबंधित अधिकारी उस वाहन की फोटो और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करेंगे। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति लेकर सीधे पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
जागरूकता और सख्ती दोनों पर जोर
BMC प्रशासन का मानना है कि इस सख्त कदम से लोग सड़कों पर गलत तरीके से वाहन खड़े करने से बचेंगे। इससे फायर ब्रिगेड को मौके पर जल्दी पहुंचने में मदद मिलेगी और रेस्क्यू ऑपरेशन ज्यादा प्रभावी तरीके से हो सकेगा।
नागरिकों की शिकायत पर भी होगी कार्रवाई
बीएमसी ने यह भी साफ किया है कि अगर नागरिक अनधिकृत पार्किंग को लेकर शिकायत करते हैं, तो उसे संबंधित पुलिस स्टेशन, ट्रैफिक पुलिस या विभागीय कार्यालय को भेजा जाएगा। शिकायत करने वाले नागरिक को कार्रवाई की जानकारी भी दी जाएगी। यह जानकारी मुंबई फायर ब्रिगेड के प्रमुख अधिकारी रविंद्र अंबुलगेकर ने दी है। बीएमसी का कहना है कि मुंबई जैसे बड़े और भीड़भाड़ वाले शहर में सभी नागरिकों का सहयोग जरूरी है, ताकि आपात स्थिति में किसी की जान सिर्फ गलत पार्किंग की वजह से न जाए।





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 8
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 368
Views This Month : 180
Views This Year : 3495
Total views : 99518
Who's Online : 0


