मुंबई : बीएमसी के उपनगरीय अस्पतालों में आईसीयू संचालन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो आगामी डेढ़ से दो महीने में आईसीयू पूरी क्षमता के साथ शुरू हो जाएंगे, जहां अनुभवी और प्रशिक्षित डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
बीएमसी ने 12 उपनगरीय अस्पतालों में आईसीयू चलाने के लिए टेंडर जारी किया था। काफी समय तक अच्छे रिस्पांस न मिलने के बाद अब पूरी प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। कुल 153 बेड के लिए जारी इस टेंडर में ठेकेदार को केवल डॉक्टर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है। टेंडर की शर्तों के अनुसार, हर आईसीयू में तीन शिफ्टों में एक एमबीबीएस और एक पोस्ट ग्रेजुएट डॉक्टर, एक ऑन-कॉल पीजी कंसल्टेंट तथा छुट्टियों के लिए अतिरिक्त एक एमबीबीएस और एक पीजी डॉक्टर की व्यवस्था अनिवार्य होगी। इस तरह हर आईसीयू के लिए कुल नौ डॉक्टरों की मासिक सेवा तय की गई है।
प्रति बेड की कीमत तय
बीएमसी के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आईसीयू चलाने के लिए 3 ठेकेदारों ने रुचि दिखाई है। इसके बाद ‘सी’ पैकेट खोले जा चुके है और रेट भी तय कर ली गई है। प्रति बेड 2600 से 2850 रुपये के बीच दर तय की जा रही है।
अब फाइल चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट के माध्यम से एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर के पास भेजी जाएगी। नगरसेवकों का चयन हो जाने के कारण प्रस्ताव को अनुमोदन के लिए स्टैंडिंग कमेटी के समक्ष रखा जा सकेगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद ठेकेदार की नियुक्ति कर दी जाएगी।
आईसीयू शुरू होने से मरीजों को घर के समीप ही अनुभवी डॉक्टरों से इलाज मिल सकेगा। हालांकि, पिछली बार निजी हाथों में आईसीयू संचालन बीएमसी के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले बार से अनुभव लेकर इस बार सभी बातों का ध्यान रखकर टेंडरिंग प्रक्रिया की गई है। पहले की तरह डॉक्टर नदारद रहने पर ठेकेदार पर मोटा जुर्माने का भी प्रावधान है।





Users Today : 48
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 434
Users Last 30 days : 911
Users This Month : 395
Users This Year : 9345
Total Users : 70552
Views Today : 57
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 596
Views Last 30 days : 1182
Views This Month : 541
Views This Year : 10578
Total views : 106601
Who's Online : 0


