मुंबई : केंद्रीय रेल बजट 2026-27 में महाराष्ट्र और उससे जुड़े रेल कॉरिडोर के लिए 23,926 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है. बजट में मुंबई लोकल नेटवर्क के अपग्रेडेशन, हाई-स्पीड रेल, स्टेशन पुनर्विकास, ट्रैक विस्तार और मुंबई-गोवा रेल रूट के डबलिंग जैसे अहम प्रोजेक्ट शामिल हैं.
मुंबई लोकल पर फोकस
मुंबई के सबअर्बन रेलवे सिस्टम को मजबूत करने के लिए मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (एमयूटीपी)-3 के तहत चल रहे कार्यों के लिए इस बजट में करोड़ रुपये दिए गए हैं. इसके तहत पश्चिम रेलवे पर विरार-दहानू ट्रैक का चौगुनीकरण, मध्य रेलवे पर पनवेल-कर्जत कॉरिडोर, ऐरोली-कलवा एलिवेटेड डबल लाइन, 12 डिब्बों वाली 238 एसी लोकल, और दोनों रेलवे लाइनों पर ट्रेस्पासिंग कंट्रोल शामिल है.
वधावन पोर्ट को मुंबई रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा
मुंबई के नजदीक विकसित हो रहे वधावन पोर्ट को अलग लाइन बना कर डब्ल्यूडीएफसी रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की योजना बनाई गई है. बजट में पश्चिम बंगाल से सूरत साथ ही वधावन तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के माध्यम से इसे देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने का प्रस्ताव शामिल है, जिससे मुंबई के लॉजिस्टिक्स और पोर्ट सेक्टर को सीधा फायदा होगा.
मुंबई में 1.70 लाख करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्स प्रगति पर
मुंबई और एमएमआर क्षेत्र में फिलहाल रेलवे के 1,70,058 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है. मध्य रेलवे के अंतर्गत 132 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया है, जिनमें से 17 स्टेशनों का काम पूरा हो चुका है. इन स्टेशनों के पुनर्विकास की कुल लागत 5,675 करोड़ रुपये है. इसके साथ ही कवच 4.0 सिस्टम लागू किया गया है और प्लेटफॉर्म विस्तार कर 15 डिब्बों की लोकल चलाने की तैयारी की जा रही है.
कोंकण रेलवे डबलिंग को मिली रफ्तार
मुंबई-गोवा कोंकण रेलवे लाइन की डबलिंग के लिए डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए भेज दी गई है. अनुमति मिलने पर इस रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही टनल मजबूती, ट्रैक अपग्रेड और कवच सिस्टम भी लगाया जाएगा.
मुंबई से हाई-स्पीड रेल को बढ़ावा
बुलेट ट्रेन के लिए 6,103 करोड़, नए कॉरिडोर घोषित किए गए है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 6,103 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. इसके साथ ही 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर घोषित हुए हैं, जिनमें मुंबई-पुणे-हैदराबाद मार्ग शामिल हैं.





Users Today : 52
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 395
Users Last 30 days : 884
Users This Month : 342
Users This Year : 9292
Total Users : 70499
Views Today : 64
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 540
Views Last 30 days : 1144
Views This Month : 467
Views This Year : 10504
Total views : 106527
Who's Online : 1


