मुंबई, मुंबई में नागरिकों के जीवन की सुरक्षा के लिए तैनात बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के मुंबई अग्निशमन दल के कार्य में अनधिकृत वाहन पार्किंग के कारण बार-बार बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए बीएमसी प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया ना है। है। अब यदि आग या किसी आपदा की स्थिति में अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों के कारण अग्निशमन एवं बचाव कार्य में देरी होती है, तो संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ सीधे पुलिस थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की जाएगी।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त एवं प्रशासक भूषण गगराणी तथा अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (शहर) डॉ. अश्विनी जोशी ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। आयुक्त कार्यालय में हुई चर्चा के बाद इस बाबत औपचारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। मुंबई अग्निशमन दल न केवल नागरिकों, बल्कि पशु-पक्षियों के जीवन और संपत्ति की रक्षा का दायित्व निभाता है। आग, प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं के दौरान अग्निशमन दल आधुनिक वाहनों, उन्नत उपकरणों और प्रशिक्षित कर्मियों के साथ त्वरित रूप से घटनास्थल की ओर रवाना होता है। लेकिन बीते कुछ वर्षों में यह लगातार सामने आया है कि शहर की सड़कों के किनारे अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों के कारण अग्निशमन वाहनों की आवाजाही में गंभीर बाधाएं आती हैं। इन बाधाओं के चलते घटनास्थल तक समय पर पहुंचने में देरी होती है, जिससे अग्निशमन व बचाव कार्य प्रभावी ढंग से नहीं हो पाता और जान-माल के नुकसान की आशंका बढ़ जाती है। बीएमसी प्रशासन ने इस स्थिति को अत्यंत गंभीर माना है।
आयुक्त भूषण गगराणी ने निर्देश दिए हैं कि यदि किसी आग या आपदा की घटना में जान-माल की हानि या घायलों की संख्या अधिक पाई जाती है और जांच में यह स्पष्ट होता है कि अनधिकृत पार्किंग के कारण अग्निशमन कार्य में विलंब हुआ, तो अग्निशमन वाहन पर तैनात अधिकारी या कर्मचारी बचाव कार्य पूरा होने के बाद बाधा उत्पन्न करने वाले वाहन के पंजीकरण नंबर सहित फोटो लेकर वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति से संबंधित पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराएंगे। इस कदम का द्वारा उद्देश्य अनधिकृत पार्किंग पर रोक लगाना, है। नागरिकों में जागरूकता बढ़ाना और यह सुनिश्चित करना है कि आपात स्थिति में सेना अग्निशमन दल को बिना किसी रुकावट के त्वरित प्रतिक्रिया देने में मदद मिले।
शिकायत मिलने पर पहुंचेगी पुलिस
बीएमसी को उम्मीद है कि इस निर्णय के बाद नागरिक भी अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे। इस संदर्भ में एक स्पष्ट कार्यप्रणाली तय की गई है।





Users Today : 8
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 394
Users Last 30 days : 871
Users This Month : 355
Users This Year : 9305
Total Users : 70512
Views Today : 8
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 547
Views Last 30 days : 1133
Views This Month : 492
Views This Year : 10529
Total views : 106552
Who's Online : 0


