मुंबई। कांग्रेस द्वारा बीजेपी की बी टीम कहे जाने पर ओवैसी ने कहा, ”कांग्रेस यह नहीं बता सकती है कि अशोक चव्हाण क्यों गए. उनके कई नेता चले गए. उसका जिम्मेदार कौन है. उनके नेता अमेठी से हार गए मैं तो नहीं गया था वहां. जहां 35 फीसदी वोटर मुस्लिम हैं वहां चुनाव लड़ने गए. वे चाहते हैं कि मुस्लिम की पॉलिटिकल लीडरशिप नहीं बने. सबका नेता हो सकता है. मराठा का नेता, दलित का हो सकता है ओबीसी की हो सकता है लेकिन मुसलमान का नहीं होना चाहिए.”
कांग्रेस पर हमला करते हुए ओवैसी ने कहा कि, ”आपका एक ही काम है बीजेपी को हराओ. मैं भी कहता हूं कि बीजेपी को हराओ, लेकिन मुसलमानों को सेक्युलरिज्म का कूली बनाकर नहीं रख सकते. आप आरक्षण की बात करते हैं. मराठा को दीजिए लेकिन मुसलमानों को भी दीजिए. सबको हिस्सा मिलना चाहिए. आप मुसलमानों की बात नहीं करेंगे कि इससे कम्युनल फोर्स को फायदा होगा.”
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम मुंबई समेत महाराष्ट्र में कई सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है. लोकसभा चुनाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर ओवैसी ने एबीपी माझा के साथ विशेष बातचीत की जिसमें उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल मुसलमानों का वोट तो लेना चाहती है लेकिन उन्हें टिकट नहीं देना चाहती. ओवैसी ने बीजेपी की ‘बी’ टीम बुलाए जाने पर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि हमारी पार्टी अमेठी में तो चुनाव लड़ने नहीं गई थी फिर आपके उम्मीदवार वहां से चुनाव क्यों हारे.





Users Today : 1
Users Yesterday : 3
Users Last 7 days : 53
Users Last 30 days : 277
Users This Month : 111
Users This Year : 2893
Total Users : 64100
Views Today : 2
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 76
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 145
Views This Year : 3460
Total views : 99483
Who's Online : 0


