मुंबई: दिल्ली के एक लोन एजेंट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. लोन एजेंट का बैंक कस्टमर को उनकी बैंक KYC अपडेट करने के बहाने, उनकी खाते की जानकारी लेकर ठगी करने का आरोप है.
मुंबई पुलिस के उत्तरी मुंबई साइबर सेल के मुताबिक, आरोपी की पहचान विवेक सुनील सबरवाल, उम्र 38 साल के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे आठ महीने की लम्बी खोजबीन के बाद पकड़ा है.
16 जुलाई को 2021 को मुम्बई पुलिस को, मुंबई के ही एक एस्टेट एजेंट की शिकायत मिली थी. जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया था कि, मुझे एक अज्ञात नंबर से काल आई थी. जिसने मुझसे KYC अपडेट करने के लिए बैंक की डिटेल मेल करने को कहा था. शिकायतकर्ता ने इस घटना के संबंदध में आगे बताया कि उसका मुंबई के मलाड के कॉर्पोरेशन बैंक में बचत खाता है. हालांकि बाद में यूनियन बैंक के साथ संबंधित बैंक के विलय होने के बाद उनके खाते को ट्रांसफर कर दिया गया था.
जहां 5 जून 2021 को, एस्टेट एजेंट को यूनियन बैंक के खाते को KYC अपडेट के लिए एक अज्ञात व्यक्ति का फ़ोन काल आया था. शिकायतकर्ता को 16 जुलाई 2021 दोबारा बैंक डिटेल के साथ मोबाइल नंबर अपडेट करने के इए ईमेल प्राप्त हुआ. ईमेल को असली मनाते हुए शिकायतकर्ता ने अपनी बैंक डिटेल के साथ मेल का जवाब दिया. जिसके कुछ दिनों बाद पता चला कि उसके खाते से 12 लाख 73 हजार ट्रांसफर कर लिया गया है. बैंक से इस संबंध में पता करने पर बताया गया कि, उन्होंने बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जानकारी साझा करने के कारण उनके साथ यह घटना हुई. बाद में उन्होंने इसको लेकर पुलिस में एक शिकायत दर्ज करवाई.





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


