मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित एक स्कूल में मेंहदी लगाने पर विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि कुछ छात्राओं के हाथों में मेहंदी लगी थी, जिसकी वजह से उन्हें क्लास में एंट्री नहीं दी गई. ये मामला सेंट एंथनी गर्ल्स हाई स्कूल से सामने आया है. परिजन का आरोप है कि पिछले हफ्ते 10 से 15 छात्राओं को सिर्फ इसलिए कक्षा में बैठने नहीं दिया गया. क्योंकि उन्होंने अपने हाथों पर मेहंदी लगाई हुई थी.
छात्राओं के पेरेंट्स ने मामले की लिखित शिकायत शिक्षा विभाग में दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद विभाग ने स्कूल प्रशासन को नोटिस जारी कर 4 नवंबर यानी आज मंगलवार तक जवाब देने के निर्देश दिए हैं. वहीं, स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों के आरोपों को खारिज किया और सफाई देते हुए कहा कि छात्राओं को सिर्फ अनुशासन का पालन करने के लिए कहा गया था और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया.
शिक्षा विभाग ने स्कूल को थमाया नोटिस
इस मामले में शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है और स्कूल को नोटिस जारी करते हुए इस मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी गई है, जिस पर स्कूल को 4 नवंबर तक जवाब देने के लिए कहा गया है. नोटिस में कहा गया कि आपके स्कूल की कुछ छात्राओं को हाथ पर मेहंदी लगाने की वजह से स्कूल में बैठने की इजाजत नहीं दी गई. ऐसी शिकायत कार्यालय को मिली है. ऐसे में अनुरोध है कि 4 नवंबर तक इस बारे में विस्तार से स्पष्टीकरण दें.
आगे इस तरह की शिकायत न मिलने की कही बात
इसके साथ ही नोटिस में साफतौर पर कहा गया कि आगे से इस तरह की शिकायत कार्यालय को नहीं मिलनी चाहिए. इस बात का भी ध्यान रखें. हालांकि, स्कूल की ओर से इस मामले पर कहा गया कि उन्होंने छात्राओं को अनुशासन का पालन करने के लिए कहा था. हमने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया है. अब मामले की जांच की जा रही है. इससे पहले भी इस तरह के मामले अलग-अलग जगह से सामने आ चुके हैं.





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


