मुंबई : देश का सबसे बड़ा और सबसे महंगा प्रॉपर्टी बाजार मुंबई ने जनवरी में स्टांप ड्यूटी कलेक्शन के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है. भले ही इस दौरान प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की कुल संख्या में सालाना आधार पर गिरावट देखने को मिली हो, लेकिन बड़े और महंगे घरों की खरीदारी ने सरकार के राजस्व को मजबूती दी है.
महाराष्ट्र के रजिस्ट्रेशन महानिरीक्षक और कंट्रोलर ऑफ स्टांप्स के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में मुंबई में कुल 11,219 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन हुए. इन सौदों से राज्य सरकार को 1,012 करोड़ रुपये से ज्यादा की स्टांप ड्यूटी मिली, जो जनवरी महीने का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है. हालांकि रजिस्ट्रेशन की संख्या पिछले साल की तुलना में करीब 8% कम रही, फिर भी यह अब तक का दूसरा सबसे सक्रिय जनवरी महीना रहा.
सालाना आधार पर 2% की बढ़ोतरी दर्ज
विशेषज्ञों का मानना है कि रजिस्ट्रेशन में आई गिरावट मौसमी कारणों से है. नाइट फ्रैंक इंडिया के CMD शिशिर बैजल के अनुसार, जनवरी में आमतौर पर रियल एस्टेट गतिविधियों में थोड़ी सुस्ती रहती है. इसके अलावा महीने के अंत में कुछ ऑपरेशनल दिक्कतें भी रजिस्ट्रेशन पर असर डालती हैं. इसके बावजूद स्टांप ड्यूटी कलेक्शन में मजबूती यह दिखाती है कि घर खरीदने वालों का भरोसा बाजार पर बना हुआ है.
स्टांप ड्यूटी से होने वाली कमाई में सालाना आधार पर 2% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसकी बड़ी वजह यह है कि इस दौरान महंगे और प्रीमियम घरों की हिस्सेदारी बढ़ी है. 5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों का हिस्सा बढ़कर 7% हो गया, जबकि 1 करोड़ रुपये से कम कीमत वाले घरों की हिस्सेदारी घटी है.
नेक्टिविटी और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर प्राथमिकता
पैराडाइम रियल्टी के CMD पार्थ के. मेहता के मुताबिक, खरीदार अब सिर्फ सस्ती कीमत नहीं देख रहे हैं, बल्कि बेहतर क्वालिटी, अच्छी कनेक्टिविटी और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता दे रहे हैं. मेट्रो से जुड़े इलाकों और बिजनेस डिस्ट्रिक्ट्स में मिड और प्रीमियम सेगमेंट के प्रोजेक्ट्स को ज्यादा पसंद किया जा रहा है.
जनवरी में कुल रजिस्ट्रेशन का करीब 80% हिस्सा रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी का रहा. साइज के लिहाज से 1,000 वर्ग फुट तक के घर सबसे ज्यादा खरीदे गए. लोकेशन की बात करें तो पश्चिमी और मध्य उपनगरों में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए, जिनकी कुल हिस्सेदारी 87% रही.




Users Today : 5
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 443
Users Last 30 days : 886
Users This Month : 418
Users This Year : 9368
Total Users : 70575
Views Today : 5
Views Yesterday : 79
Views Last 7 days : 605
Views Last 30 days : 1147
Views This Month : 568
Views This Year : 10605
Total views : 106628
Who's Online : 0

