मुंबई : राजस्थान के जालोर-सिरोही से बीजेपी सांसद लुंबाराम चौधरी की लग्जरी रेंज रोवर कार मुंबई-नासिक हाईवे पर अचानक आग की चपेट में आ गई। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। कार में सवार सांसद समेत सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। हालांकि, करोड़ों रुपये की यह लग्जरी कार कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
जानकारी के अनुसार, सांसद लुंबाराम चौधरी त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए वाशिम से नासिक जा रहे थे। वे रेंज रोवर कार (MH 01 DK 9975) से यात्रा कर रहे थे, जिसे शाहापुर निवासी अनिल बाबन जाधव (40) चला रहे थे। यात्रा के दौरान गोंदे फाटा क्षेत्र में पहुंचते ही ड्राइवर को अचानक कार से जलने जैसी गंध महसूस हुई। स्थिति को भांपते हुए उन्होंने तुरंत कार को सड़क किनारे रोक दिया।
इसके बाद कुछ ही पलों में कार के इंजन हिस्से से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ड्राइवर अनिल ने बिना घबराए सांसद और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों को तुरंत वाहन से बाहर निकाल लिया। कुछ ही मिनटों में आग इतनी तेज हो गई कि पूरी कार धू-धू कर जलने लगी और सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही वाडीवरे पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। स्थानीय अग्निशमन दल को भी बुलाया गया, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट हो सकता है, हालांकि पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि सांसद लुंबाराम चौधरी रक्षा संबंधी स्थायी समिति के सदस्य भी हैं। इस घटना में किसी के घायल न होने से सभी ने राहत की सांस ली।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


