पुणे/बीड: महाराष्ट्र के बीड में 12वीं कक्षा की परीक्षा में बड़े पैमाने पर नकल कराने पर पांच टीचरों को सस्पेंड कर दिया गया है। मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। पुलिस ने 10 फरवरी को महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा आयोजित कक्षा 12 की परीक्षा के पहले दिन चौसाला के सेंटर पर ड्रोन कैमरे से बड़े पैमाने पर नकल का पर्दाफाश किया था। इसके बाद इस मामले में 17 टीचरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
ड्राेन कैमरों में कैद हुई थी घटना
अधिकारियों द्वारा लगाए गए ड्रोन-माउंटेड सर्विलांस कैमरों ने 16 एग्जाम हॉल में सुपरवाइजर को कैप्चर किया। इसमें सामने आया था कि ये सुपरवाइजर न केवल नकल रोकने में नाकाम रहे, बल्कि कथित तौर पर स्टूडेंट्स को खुलेआम नकल करने में भी मदद कर रहे थे। अधिकारी ने कहा कि लिंबागणेश के भालचंद्र विद्यालय के पांच टीचरों को इस गड़बड़ी के सिलसिले में सस्पेंड कर दिया गया है। तीन दूसरे स्कूलों और जूनियर कॉलेजों के 12 टीचरों की जांच चल रही है। जांच आगे बढ़ने पर उन्हें सस्पेंड किया जा सकता है।
जीरो टॉलरेंस की नीति पर एक्शन
10 फरवरी की घटना के बारे में पता चलने के बाद, बीड कलेक्टर विवेक जॉनसन ने इस गलती के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया। इसके अनुसार, एग्जाम सेंटर के चीफ कंडक्टर समेत 17 टीचरों के खिलाफ नेकनूर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई और महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी, बोर्ड और अन्य स्पेसिफाइड एग्जामिनेशन (गलत कामों की रोकथाम) एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत आरोप लगाए गए। इसके बाद महाराष्ट्र शिक्षा विभाग ने संबंधित संस्थानों को दोषी स्टाफ को सस्पेंड करने का निर्देश दिया। सरकार की इस कार्रवाई से अब हड़कंप मच गया है। महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने नकल के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश विभाग की बैठक में दिए थे।





Users Today : 50
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 436
Users Last 30 days : 913
Users This Month : 397
Users This Year : 9347
Total Users : 70554
Views Today : 59
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 598
Views Last 30 days : 1184
Views This Month : 543
Views This Year : 10580
Total views : 106603
Who's Online : 0


