मुंबई : किसानों को लेकर किए गए ट्वीट मामले में अब भारत रत्न सचिन तेंदुलकर घिरते हुए नजर आ रहे हैं। सचिन तेंदुलकर के खिलाफ उनके घर के बाहर प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के कार्यकर्ता द्वारा किया गया है। स्वाभिमानी शेतकरी संगठन पूर्व सांसद राजू शेट्टी द्वारा संरक्षित है। इस प्रोटेस्ट के जरिए हाथ में बैनर लेकर सचिन के ट्वीट की निंदा की गई है। साथ ही सचिन से यह सवाल भी पूछा गया है कि किसानों के लिए आप कब ट्वीट करेंगे। बता दें अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना और पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग सहित कुछ विदेशी शख्सियतों के किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया था जिसके बाद सचिन तेंदुलकर और अक्षय कुमार सहित विभिन्न हस्तियों ने सोशल मीडिया पर ‘इंडिया टुगैदर’ और ‘इंडिया अगेन्स्ड प्रोपेगैंडा’ हैशटैग के साथ सरकार के रुख के समर्थन में ट्वीट किए थे।
दरअसल, शरद पवार ने अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना के किसान आंदोलन के मसले पर ट्वीट करने के जवाब में सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शनिवार को कहा,’उनके (भारतीय हस्तियों) द्वारा उठाए गए स्टैंड पर कई लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मैं सचिन (तेंदुलकर) को सलाह दूंगा कि वे किसी अन्य क्षेत्र के बारे में बोलते हुए सावधानी बरतें। इसी तरह बीजेपी महिला मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज प्रीति गांधी ने ट्वीट किया, ‘ग्रेटा, रिहाना और मिया खलीफा को अपने देश का ध्यान रखने के लिए कहने के बजाय शरद पवार हमारे अपने सचिन तेंदुलकर को धमकी दे रहे हैं। सचिन ने ऐसा क्या कहा जिससे पवार साहब इतने दुखी हैं? उन्होंने सिर्फ देश को एकजुट रहने के लिए ही कहा है।





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 27
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 495
Views Last 30 days : 1189
Views This Month : 401
Views This Year : 10438
Total views : 106461
Who's Online : 0


