Home Crime अंधेरी ईस्ट के व्हाइट हाउस बार (999) में छापेमारी; सेक्स रैकेट का...

अंधेरी ईस्ट के व्हाइट हाउस बार (999) में छापेमारी; सेक्स रैकेट का पर्दाफाश; 17 लड़कियों को बचाया गया

45
0

मुंबई : एम आई डी सी (अंधेरी ईस्ट) में “यूनिट 10″ द्वारा व्हाइट हाउस बार (999) स्थित प्रमिला बार एंड रेस्टोरेंट में छापेमारी कर एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। बार और रेस्टोरेंट की आड़ में वेश्यावृत्ति का धंधा फलफूल रहा था। पुलिस ने 17 महिलाओं को वहां से सुरक्षित निकाला। यह कार्रवाई डांस क्लिप पर यूनिट 10” द्वारा की गई। पुलिस को जानकारी मिली थी कि व्हाइट हाउस बार (999) में बार की आड़ में यौन सेवाएं दी जा रही हैं। दोनों थानों की संयुक्त टीम ने जाल बिछाया। छापे से 17 लड़कियों को बचाया गया।
पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि उनके इलाकों में वेश्यावृत्ति करने वाले परिचितों ने उन्हें इस धंधे में धकेला। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 370 (मानव तस्करी) और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह कार्रवाई अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। पुलिस इस धंधे में शामिल अन्य रैकेट का पता लगा रही है।