मुंबई, आर्यन खान ड्रग्स केस को लेकर चर्चा में आए मुंबई एनसीबी के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की मुश्किले बढ़ सकती हैं. कथित फर्ज़ी जन्म प्रमाणपत्र मामले में समीर वानखेड़े पर गाज गिर सकती है. उनपर कार्रवाई को लेकर मुंबई में गृह विभाग के अधिकारियों के बीच उच्च स्तरीय बैठक हो रही है. इस बैठक की जानकारी खुद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ले रहे हैं.
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने सोमवार को ट्विटर के ज़रिए एक कथित जन्म प्रमाणपत्र जारी किया और दावा किया कि एनसीबी अधिकारी का नाम समीर दाऊद वानखेड़े है. मंत्री के इस दावे के बाद महाराष्ट्र सरकार एक्शन मोड में नज़र आ रही है. गृह विभाग के अधिकारियों के बीच उच्च स्तरीय बैठक में समीर वानखेड़े पर एक्शन लेने के पहलूओं पर विचार किया जा रहा है. दरअसल समीर वानखेड़े केंद्र सरकार के अधिकारी हैं, ऐसे में उन पर किसी भी तरह का एक्शन करने से पहले नियम कानूनों पर गहना से चर्चा हो रही है.
समीर वानखेड़े पर कार्रवाई की खबरों के बीच मुंबई के पुलिस कमिश्नर हेमंत नगरले ने आज सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. इससे पहले बीते रोज़ समीर वानखेड़े ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को एक पत्र लिखा था और कहा था कि मुझे झूठे केस में फंसाने की रचि जा रही साज़िश. समीर वानखेड़े ने चिट्ठी में दावा किया कि कुछ अज्ञात लोग मेरे खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं.
एक तरफ महाराष्ट्र सरकार समीर वानखेड़े पर कार्रवाई के रास्ते तलाश रही है, तो वहीं दूसरी तरफ एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं.
आर्यन खान क्रूज़ ड्रग्स मामले में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक मुंबई एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर लगातार आरोप लगा रहे हैं. सोमवार को उन्होंने एक कथित जन्म प्रमाणपत्रा ट्वीट किया और साथ में लिखा, “समीर दाऊद वानखेड़े का यहां से शुरू हुआ फर्ज़ीवाड़ा.”





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


