Home Crime मुंबई सेंट्रल डिवीजन का विशेष “नमस्ते अभियान” 13.50 लाख रुपये का जुर्माना...

मुंबई सेंट्रल डिवीजन का विशेष “नमस्ते अभियान” 13.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

35
0

मुंबई : मुंबई लोकल मायानगरी की लाइफलाइन है लेकिन बोरीवली स्टेशन पर सुबह से ही प्लेटफॉर्म पर कुछ अलग सा माहौल था. रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ पीले जैकेट में, सीने पर बॉडी कैमरे लगाए, हाथ में हैंड हेल्ड टर्मिनल और मिनी स्पीकर लेकर डटे थे. यह कोई आम टिकट चेकिंग नहीं थी, बल्कि पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल डिवीजन का विशेष “नमस्ते अभियान” था. करीब 300 से ज्यादा टिकट चेकिंग कर्मचारी, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स और जीआरपी के जवानों ने पूरे दिन की कार्रवाई में 5,200 यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा. खास बात यह है कि इन लोगों से कुल 13.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया.
यह आंकड़ा न केवल रेलवे की मुस्तैदी दिखाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि मुंबई की भागदौड़ में लोग अब भी नियम तोड़ने का जोखिम उठाते हैं. दिलचस्प यह रहा कि इस सख्ती के बीच भी अभियान का मकसद यात्रियों को अपमानित करना नहीं, बल्कि नियमों के पालन के साथ सम्मानजनक अनुभव देना था. ‘नमस्ते अभियान’ के तहत स्टाफ को ऐसे जैकेट दिए गए, जिनमें जरूरी उपकरण रखने की खास जगह थी. बॉडी कैमरे न केवल पारदर्शिता सुनिश्चित करते हैं, बल्कि किसी विवाद की स्थिति में सच्चाई भी रिकॉर्ड हो जाती है.
प्री-कस्टडी एरिया में हिसाब-किताब
स्टेशन पर खास प्री-कस्टडी एरिया बनाए गए, जो सीसीटीवी कैमरों से लैस थे. यहां बिना टिकट पकड़े गए यात्रियों को शांतिपूर्वक बिठाया गया, ताकि न तो स्टेशन पर भीड़भाड़ बढ़े और न ही माहौल बिगड़े. यह इंतजाम रेलवे के उस बदले हुए दृष्टिकोण का हिस्सा है, जहां सख्ती और सभ्यता एक साथ चलते हैं.