ठाणे : ठाणे पुलिस आयुक्त क्षेत्र में जिले के उल्हासनगर शहर में एक लॉज से ठाणे पुलिस की मानव तस्करी विरोधी इकाई ने छापा मारकर देह व्यापार के लिए बलात रूप से लाई गई दो पीड़ित लड़कियों को मुक्त कराकर आरोपी लॉज मालिक को गिरफ्तार कर विठ्ठलवाडी पुलिस स्टेशन में न्याय संहिता २०२३ के कलम 3,4और 5 के तहत मामला दर्ज कराया है।
ठाणे पुलिस आयुक्त कार्यालय से वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक और पीआरओ शैलेश साल्वी ने आज बताया कि ठाणे पुलिस की मानव तस्करी विरोधी दस्ते की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीमती वैशाली गोरडे को सूचना मिली थी कि उल्हासनगर के कैंप नंबर चार में अशोले रोड पर श्रीराम पेट्रोल पंप चौक के नजदीक स्थित सूर्या लॉज में दो असहाय लड़कियों को लॉज मालिक देह व्यापार की आग में झोंकने के लिए यहां लॉज में लेकर आया है। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीमती वैशाली गोरडे ने तुरंत कार्यवाही कर दोनों अपहृत बहला फुसलाकर बलात रूप से लॉज में लाई गई पीड़ित लड़कियों को इस घृणित व्यवसाय से मुक्त कराकर लॉज मालिक को हिरासत में लिया है।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


