Home Crime ठाणे मैराथन पूरी करने के बाद घर लौटने पर व्यक्ति की अचानक...

ठाणे मैराथन पूरी करने के बाद घर लौटने पर व्यक्ति की अचानक मौत

19
0

ठाणे : 21 किलोमीटर की ठाणे मैराथन पूरी करने के बाद घर लौटने पर रविवार को एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के परिजनों और दोस्तों ने जानकारी दी। मृतक की पहचान वसंत विहार निवासी बेने देवासी के रूप में हुई है। उसके दोस्तों और रिश्तेदारों ने बताया कि फिटनेस के प्रति उत्साही और नियमित रूप से मैराथन में भाग लेने वाले देवासी घर लौटने पर अचानक बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मौत का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है।