Home Crime ऑनलाइन ठगी कर रहे सैकड़ों युवा पहुंचे जेल

ऑनलाइन ठगी कर रहे सैकड़ों युवा पहुंचे जेल

161
0

मुंबई, युवाओं में जल्द से जल्द अमीर बनने का लालच उन्हें अपराध की ओर रुख करने को मजबूर कर रहा है। जल्दबाजी में अमीर बनने के लिए युवा ऑनलाइन ठगी और अन्य घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे कई युवाओं को ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में पहुंचा दिया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में अधिकतर युवाओं का समावेश है। गिरफ्तार युवाओं का उद्देश्य केवल पैसा बनाकर उससे अय्याशी करना है। पुलिस के इस खुलासे से सबके होश उड़ गए हैं।
बता दें कि पिछले कुछ महीनों में कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन के कारण युवाओं का कॉलेज और उनकी पॉकिट मनी बंद हो गई थी। पहले युवा पॉकिट मनी के सहारे अपनी जरूरतें पूरी करते थे लेकिन पैसों के अभाव में युवाओं द्वारा ऑनलाइन ठगी करते हुए पाया गया है। ठाणे पुलिस आयुक्तालय के ठाणे शहर परिमंडल अंतर्गत जनवरी से लेकर अगस्त महीने तक कुल ६१८ आरोपियों को पुलिस ने विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के आधार पर इसमें सबसे अधिक युवा अपराधियों का समावेश है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनिल कुंभरे ने बताया कि युवाओं को उचित मार्गदर्शन की जरूरत है। युवाओं का उचित मार्गदर्शन कर उन्हें इन रास्ते से भटकने से रोका जा सकता है।