Home Crime सड़क हादसों में हर ४५ मिनट में होती है १ बच्चे की...

सड़क हादसों में हर ४५ मिनट में होती है १ बच्चे की मौत!

58
0

मुंबई, कोविड- १९ के कारण होनेवाली मौतों के कारण दुनियाभर में हाहाकार मचा है, लेकिन इसी बीच सड़क हादसों को लेकर एक रिपोर्ट आई है, जो कि झकझोरनेवाली है। रिपोर्ट के अनुसार देश में हर साल १८ साल से कम उम्र के ११,१६८ बच्चों की सड़क हादसों में मौत हो जाती है, यानी हर ४५ मिनट में एक या रोजाना ३१ बच्चों की मौत हो जाती है, जो कुल मौतों का ७.४० फीसदी है। सिनर्जी की ओर से किए गए एक हालिया सर्वेक्षण में यह दावा किया गया है। गुरुवार को यहां बच्चों के लिए सुरक्षित सड़कें विषय पर आयोजित एक कार्यशाला में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ, जिसमें सिनर्जी एंड ग्लोबल रोड सेफ्टी पार्टनरशिप (जीआरएसपी), शीर्ष अधिकारियों और प्रमुख विशेषज्ञों ने भाग लिया। सिनर्जी के सह-संस्थापक सौरभ वर्मा द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अतिरिक्त निष्कर्षों से पता चला है कि केवल २२ प्रतिशत बच्चे सीट बेल्ट बांधते हैं, जबकि ५३ प्रतिशत बच्चों का कहना है कि उनके माता-पिता को परवाह नहीं है कि वे यातायात नियमों का पालन करते हैं या फिर उल्लंघन करते हैं। महाराष्ट्र के परिवहन आयुक्त अविनाश ढाकने ने पत्रकारों से कहा कि देश में सड़क अनुशासन गायब है और कुछ ऐसे माता-पिता हैं, जो अपने बच्चों को सड़क सुरक्षा पहलुओं पर शिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।