मुंबई, मुंबई पुलिस ने गत दिनों फुटपाथ पर सो रहे दिहाड़ी मजदूरों की पत्थर मारकर हत्या करनेवाले एक साइको किलर को गिरफ्तार कर लिया है। महज १५ मिनट में किलर हत्या के दो मामलों को अंजाम देकर फरार हो गया था। इस घटना ने एक बार फिर मुंबईकरों के जहन में रमन-राघव और बीयरमैन की यादों को ताजा कर दिया है।
जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुभाष आनंदराव बोराडे ने बताया कि शनिवार की रात फुटपाथ पर दिहाड़ी मजदूर गहरी नींद में सो रहे थे। आधी रात को साइको किलर ने पेवर ब्लॉक मारकर एक मजूदर की हत्या कर दी। इसके बाद महज १५ मिनट के अंदर ही उसने इसी तरह दूसरी घटना को अंजाम दिया। यह दोनों घटनाएं भायखला और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन अंतर्गत हुई थीं। इस प्रकरण में जेजे मार्ग पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी।
पुलिस ने शहर में लगे सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद अपराधी को सड़क पर घूमते हुए गिरफ्तार किया है। डोंगरी में रहनेवाले साइको किलर का नाम सुरेश शंकर गौड़ा है, उस पर २०१५ में कुर्ला में इसी तरह की हत्या करने का आरोप है। ऐसे में मुंबई पुलिस फुटपाथ पर हुई हत्या के सभी मामलों की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी को वर्ष २०१५ में हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था लेकिन सबूतों के अभाव में वर्ष २०१६ में कोर्ट ने उसे रिहा कर दिया। गिरफ्तार आरोपी फिलहाल जेल में है। भायखला पुलिस हत्या के दूसरे मामले में उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


