भिवंडी, भिवंडी के गैबीनगर इलाके में एक दिल दहला देनेवाली वारदात सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपने ही पड़ोस में रहनेवाले कुल छह लोगों पर चाकू से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य चार अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रहे हैं। पुलिस ने हत्यारे को एक बंद कमरे से गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार स्थानीय गैबीनगर के खान कंपाउंड में स्थित रहमानिया मस्जिद के पास रहनेवाले मोहम्मद अंसारुल्लाह मो. लुकमान अंसारी ने शुक्रवार को दोपहर तीन बजे पड़ोस में रहनेवाले कमरुज्जमा अंसारी के घर जाकर उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस मामले में बीच-बचाव करने आए कामरुजमा की पत्नी तथा बच्चों पर भी चाकू से वार कर दिया। चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव में एक अन्य पड़ोसी पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। इस प्रकार कुल ६ लोगों को लहुलुहान करके आरोपी ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। इस हमले में कारण कमरुज्जमा अंसारी (४३) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में इम्तियाज खान (३५) ने दम तोड़ दिया। अन्य चार घायलों को इलाज के लिए इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही शांतिनगर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर बंद कमरे में छिपे हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि हमलावर इलाके में एक मस्जिद के लिए चंदा इकट्ठा करने का काम करता है। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।





Users Today : 49
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 435
Users Last 30 days : 912
Users This Month : 396
Users This Year : 9346
Total Users : 70553
Views Today : 58
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 597
Views Last 30 days : 1183
Views This Month : 542
Views This Year : 10579
Total views : 106602
Who's Online : 0


