मुंबई : कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. विधानसभा चुनाव को लेकर सकाल का प्री पोल सर्वे सामने आ चुका है, जिसमें महा विकास अघाड़ी गठबंधन आगे निकलता दिखाई दे रहा है.
महाराष्ट्र में आने वाले कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर सियासी माहौल गरमा चुका है. इस विधानसभा चुनाव को लेकर सकाल का सबसे ताजा प्री पोल सर्वे सामने आ चुका है, जिसमें महा विकास अघाड़ी गठबंधन आगे निकलता दिखाई दे रहा है.
सकाल मीडिया के सर्वे के मुताबिक 48.7 फीसदी जनता ने महा विकास आघाडी के पक्ष में अपना मत रखा है. जबकि 33.1 फीसदी लोग महायुति यानी की बीजेपी-शिंदे गठबंधन के पक्ष में नजर आई. वहीं 4.9 फीसदी लोगों ने किसी के भी प्रति अपना मत नहीं रखा.
लोगों से जब ये पूछा गया कि MVA मे जाने से किसको सबसे ज्यादा फायदा हुआ? तो लोगों का कहना है कि महा विकास अघाड़ी में जाने से सबसे ज्यादा फायदा कांग्रेस को हुआ है, जो है 37.1 फीसदी. इसके बाद 30.8 फीसदी लोगों ने कहा की सभी घटक दलों को फायदा हुआ है. 18.5 फीसदी लोगों ने कहा कि एनसीपी (शरद पवार) को फायदा हुआ है. लोगों ने यह भी कहा कि सबसे कम फायदा शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को हुआ, जो है 13.6 फीसदी.
लोगों से जब यह पूछा गया की कांग्रेस में जाने से शिवसेना उद्धव ठाकरे को नुकसान हुआ या फायदा तो 31.3 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया तो 43.3 फीसदी लोगों ने ना में जवाब दिया. तो वहीं 25.4 फिसदी लोगों ने कहा कि कुछ कह नहीं सकते कि शिवसेना उद्धव को फायदा हुआ या नहीं.
वही महायुति को लेकर में जनता से जब यह पूछा गया कि आप किसके साथ हैं तो 37.2 फीसदी लोगों ने शिवसेना शिंदे गुट का समर्थन किया. वही 22.9 फीसदी लोगों ने बीजेपी को चुना तो वहीं 8.7 फीसदी लोगों ने एनसीपी अजित पवार को चुना. अंत में 31.1 फीसदी लोगों ने अन्य का विकल्प चुना.
कुल मिलाकर सकाल के इस सर्वे के मुताबिक महाराष्ट्र में फिलहाल इंडिया गठबंधन मजबूत नजर आ रहा है. अब यह देखना होगा कि आने वाले समय में महाराष्ट्र में क्या सियासी समीकरण सामने आते हैं.





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 27
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 495
Views Last 30 days : 1189
Views This Month : 401
Views This Year : 10438
Total views : 106461
Who's Online : 0


