मुंबई : मार्च के महीने में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मुंबई, एमएमआर में सप्ताह की शुरुआत भीषण गर्मी से होने वाली है। तेज धूप और गर्म हवा लोगों को सताएगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, हवा का रुख बदलने के कारण मुंबई में दिन में 36 से 38 डिग्री, ठाणे और नवी मुंबई में 40 डिग्री सेल्सियस के पार तापमान जाने का अनुमान है। मार्च की शुरुआत से ही गर्मी एमएमआर पर हावी है। 8 मार्च को कई इलाकों में हीट वेव चली।
ठाणे और नवी मुंबई में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, मुंबई में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि 6 मार्च से तापमान में गिरावट के बाद से लोगों ने राहत की सांस ली। शनिवार को मुंबई का अधिकतम तापमान लुढ़ककर 33 डिग्री पर आ गया था, लेकिन रविवार को इसमें थोड़ी बढ़त देखने को मिली।
मुंबई में थोड़ी राहत
मौसम विभाग के अनुसार रविवार उपनगर में 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था और अब इसमें इजाफा होने वाला है। मौसम विशेषज्ञ अश्रेया शेट्टी ने बताया कि सोमवार से फिर गर्मी बढ़ने वाली है। मुंबई में 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दिन का तापमान रहेगा। अप्रैल-मई में गर्मी और बढ़ने की आशंका है।
यह है प्रमुख कारण
कल्याण-डोबिवली में तापमान 42 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। इसका बड़ा कारण राजस्थान में बना एंटी साइक्लोन है, जिसके चलते पूर्व से मुंबई की ओर गर्म हबाओं का प्रवाह शुरू हो जाएगा। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विशेषज्ञ राजेश कपड़िया ने बताया कि रात में भी तापमान 23 डिग्री रहेगा। हालांकि, एंटी साइकलोन अरब सागर की ओर बढ़ जाएगा, तो गर्मी कम होगी।
डॉक्टरों की सलाह, बाहर का न खाएं
बॉम्बे अस्फताल फिजिशियन डॉ. गौतम भंसाली ने बताया कि अचानक गर्मी बढ़ने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। अस्थमा और सांस की तकलीफ वाले मरीजो मे ब्रीदिंग प्रॉब्लम के मामले बढ़ सकते है। मौसम में अचानक बदलाव के कारण गले का संक्रमण और अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इफेक्शन भी बढ़ने की आशंका रहती है। गर्मी में लोग ठडे पेय और सड़क किनारे मिलने वाला खाना जैसे पानी-पुरी, भेल- पुरी ज्यादा खाते है, जिससे एक्यूट गैस्ट्रोएन्टराइटिस और टाइफाइड का खतरा बढ़ जाता है। तेज गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक का जोखिम भी रहता है। ऐसे में लोगो को साफ- सुथरा और हाइजीनिक भोजन करना चाहिए, सड़क किनारे का खाना और कच्चा सलाद खाने से बचना चाहिए। पर्याप्त पानी पीना और शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 280
Users This Month : 125
Users This Year : 2907
Total Users : 64114
Views Today : 7
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 85
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 170
Views This Year : 3485
Total views : 99508
Who's Online : 0


