मुंबई : जिले के के रेणी थाना क्षेत्र में रविवार को दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार जा रही लक्जरी कार बेकाबू होकर पुलिया से टकरा गई. इस हादसे में उद्योगपति वल्लभ महेश्वरी गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं चालक को हल्की चोट आई. स्थानीय लोगों ने गंभीर घायल उद्योगपति व चालक को मशक्कत कर कार से बाहर निकाल पिनान अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया. फिर अलवर के एक निजी अस्पताल में वल्लभ माहेश्वरी को भर्ती कराया गया. लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जयपुर से गिरिराजजी जाते वक्त ये हादसा हुआ.
रेणी थानाधिकारी राजपाल यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक कार के पुलिया से टकराई, जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया तथा चालक को भी हल्की चोट आई है. इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल को पहले पिनान के अस्पताल ले जाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल व्यक्ति को अलवर के लिए रेफर कर दिया गया. उन्होंने बताया कि गंभीर घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अलवर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान वल्लभ महेश्वरी के रूप में हुई. बाद में मृतक के परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर जयपुर रवाना हो गए.
कार बेकाबू होने से हुआ हादसा : दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे के चेनेज 136.8 पर तेज गति से जा रही लक्जरी कार अचानक बेकाबू हो गई, जिससे कार पुलिया से जा टकराई. यह कार जयपुर से बडोदामेव की ओर जा रही थी. लेकिन रेणी थाना क्षेत्र में कार बेकाबू होकर पुलिया में जा घुसी. यह दुर्घटना इतनी भयानक थी कि पुलिया से टकराने के बार कार चकनाचूर हो गई. घटना के बाद वहां लोगो की भीड़ एकत्र हो गई और वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी.





Users Today : 15
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 359
Users Last 30 days : 921
Users This Month : 287
Users This Year : 9237
Total Users : 70444
Views Today : 25
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 493
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 399
Views This Year : 10436
Total views : 106459
Who's Online : 0


