मुंबई: महाराष्ट्र सरकार द्वारा धर्म की स्वतंत्रता विधेयक 2026 पेश किए जाने के बाद राजनीतिक बहस तेज हो गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए असलम शेख ने कहा कि बिल में कई कमियां हैं और इसे लाने से पहले पर्याप्त विचार नहीं किया गया। कांग्रेस विधायक असलम शेख ने कहा कि इस विधेयक पर विधानसभा में चर्चा जारी है और सभी सदस्यों को इस पर अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि इस बिल को तैयार करते समय सरकार ने ठीक से विचार नहीं किया और इसमें कई गंभीर खामियां मौजूद हैं।असलम शेख ने कहा, “इस बिल पर चर्चा चल रही है और बिल पर अपनी बात रखने का अधिकार हम सभी को है। इस बिल को लाते समय अपना दिमाग बिल्कुल नहीं लगाया गया है। इसमें कई कमियां हैं।
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित प्रावधानों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति धर्म परिवर्तन करना चाहता है तो उसे 60 दिन पहले नोटिस देना होगा। उनके अनुसार यह प्रावधान व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार के खिलाफ है।उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपने धर्म को मानने, अपनाने और प्रचार करने की स्वतंत्रता देता है। ऐसे में इस तरह की शर्तें लोगों के मौलिक अधिकारों पर सवाल खड़े करती हैं। असलम शेख ने कहा कि इस विधेयक पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए और इसमें मौजूद कमियों को दूर करना जरूरी है, ताकि किसी भी नागरिक के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन न हो।





Users Today : 2
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 345
Users Last 30 days : 834
Users This Month : 292
Users This Year : 9242
Total Users : 70449
Views Today : 2
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 478
Views Last 30 days : 1082
Views This Month : 405
Views This Year : 10442
Total views : 106465
Who's Online : 0


