मुंबई : न्यूयॉर्क से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हवा में ही आग लगने का संकेत मिला। गुरुवार दोपहर विमान के कॉकपिट में पीछे के कार्गो हिस्से में आग की चेतावनी मिलते ही हालात गंभीर हो गए और पायलट को तुरंत फैसला लेना पड़ा। इसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विमान को सऊदी अरब के मदीना में इमरजेंसी लैंड कराया गया।
एअर इंडिया ने बयान जारी कर दी जानकारी
एअर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित रही। जांच के बाद विमान को फिर से उड़ान के लिए क्लियर कर दिया गया और वह मुंबई के लिए रवाना हो गया। इस घटना के बाद कुछ समय के लिए यात्रियों में डर का माहौल जरूर बना, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।
सोमवार को भी हुआ था ऐसा
इससे पहले सोमवार को भी न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे एयरलाइन के ए350 विमान को एक तकनीकी खराबी के कारण आयरलैंड के शैनन की ओर मोड़ दिया गया। विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया। इसके साथ ही यात्री और चालक दल के सदस्य आयरलैंड के शैनन शहर में फंस गए। बोइंग 787 विमान से संचालित यह विशेष उड़ान बुधवार दोपहर को ज्यूरिख से शैनन के लिए रवाना हुई और बाद में दिल्ली के लिए रवाना हुई।





Users Today : 15
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 358
Users Last 30 days : 847
Users This Month : 305
Users This Year : 9255
Total Users : 70462
Views Today : 19
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 495
Views Last 30 days : 1099
Views This Month : 422
Views This Year : 10459
Total views : 106482
Who's Online : 6


