मुंबई : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सरिता विहार इलाके में हुए एक निर्मम हत्या कांड में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी घोषित अपराधी विजय पात्रो को दबोच लिया है. पुलिस ने इस अपराधी को मुंबई से गिरफ्तार किया है. आरोपी को अदालत से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली लाया जा रहा है.
2023 में चाकू और कुल्हाड़ी से की थी शख्स की हत्या
दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह मामला 15 सितंबर 2023 का है. अली विहार, सरिता विहार निवासी आकाश मंडल ने शिकायत दी थी कि कुछ लोगों ने उनके पिता अरधेंदु मंडल पर घर के पास सड़क पर ही चाकू और कुल्हाड़ी जैसे हथियारों से हमला कर दिया था. इस हमले में उनकी मौत हो गई थी. जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में शंभू प्रमाणिक, रवि, राजू पात्रो और मनोज हलदार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और उनके खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है. लेकिन विजय पात्रो और अतेंदु हलदार फरार हो गए थे.
साल 2025 में कोर्ट ने किया था भगोड़ा घोषित
बाद में अदालत ने दोनों को 25 जुलाई 2025 को भगोड़ा घोषित कर दिया था और उनकी गिरफ्तारी पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया था. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को पता चला कि विजय पात्रो मुंबई में छिपा हुआ है. इसके बाद टीम मुंबई पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी की लोकेशन सीएसटी इलाके के पास नीलम फूड सेंटर में ट्रेस की. यहां छापा मारकर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया.
मुंबई के रोस्टोरेंट में काम कर रहा था आरोपी
पुलिस के अनुसार, उसके दो बड़े भाई भी इसी मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं और उनका भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. पुलिस के मुताबिक आरोपी मुंबई में एक रेस्टोरेंट में काम कर रहा था और वहीं छिपकर रह रहा था. फिलहाल उसे अदालत से 5 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली लाया जा रहा है. जहां उससे आगे की पूछताछ की जाएगी.





Users Today : 14
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 130
Users Last 30 days : 727
Users This Month : 248
Users This Year : 11269
Total Users : 72476
Views Today : 15
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 152
Views Last 30 days : 879
Views This Month : 312
Views This Year : 12945
Total views : 108968
Who's Online : 0


