Home Country नवी मुंबई-वाराणसी के बीच अकासा एयर की नई उड़ान आज से

नवी मुंबई-वाराणसी के बीच अकासा एयर की नई उड़ान आज से

11
0

नवी मुंबई : अकासा एयर की ओर से वाराणसी और नवी मुंबई के बीच एक और उड़ान सेवा आज से शुरू हो रही है। इससे दोनों शहरों के बीच हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत होगी तथा यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे। एयरलाइन के सेल्स हेड राहुल सिंह ने बताया कि फ्लाइट क्यूपी 2021 नवी मुंबई से सुबह 11:00 बजे प्रस्थान कर वाराणसी पहुंचेगी। वहीं, वापसी में फ्लाइट क्यूपी 2022 दोपहर 13:55 बजे वाराणसी से उड़ान भरकर 16:15 बजे नवी मुंबई पहुंचेगी। ये दोनों उड़ानें प्रतिदिन संचालित की जाएंगी।
इसके अलावा, पहले से संचालित सेवाओं में फ्लाइट क्यूपी 2001 सुबह 07:50 बजे नवी मुंबई से रवाना होकर 10:00 बजे वाराणसी पहुंचेगी। फ्लाइट क्यूपी 2004 शाम 19:55 बजे वाराणसी से उड़ान भरकर 22:10 बजे नवी मुंबई पहुंचेगी। राहुल सिंह ने बताया कि नई उड़ानों के शुरू होने से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और अधिक सुविधाएं मिलेंगी। व्यापारिक, धार्मिक और पर्यटन यात्रियों को इसका विशेष लाभ मिलेगा। एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट बुकिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप का उपयोग करें।