मुंबई: मुंबई में इस बार गर्मी कुछ ज्यादा ही कहर बरपा रही है, जबकि अभी तो गर्मी ने बस दस्तक ही दी है. कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार जारी हीटवेव चेतावनियों के बीच मुंबईवासियों को आने वाले दिनों में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. IMD ने अगले सप्ताह से मौसम में बदलाव का अनुमान जताया है, जिससे शहर और उपनगरों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार 31 मार्च से मुंबई और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और कहीं‑कहीं गरज‑चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जो अप्रैल की शुरुआत तक जारी रह सकती हैं.
तापमान में गिरावट की उम्मीद
इस दौरान दिन के तापमान में भी कुछ नरमी आने की उम्मीद जताई जा रही है. ऐसा अनुमान है कि 2 अप्रैल तक अधिकतम तापमान घटकर करीब 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है, जबकि इसी महीने की शुरुआत में तापमान रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच जा पहुंचा था. इस महीने मुंबई में कम से कम चार बार हीटवेव जैसी स्थिति दर्ज की गई है. मार्च के बीच में स्थिति तब और गंभीर हो गई थी, जब सांताक्रूज इलाके में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो हाल के मार्च महीनों का रिकॉर्ड रहा.





Users Today : 2
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 388
Users Last 30 days : 865
Users This Month : 349
Users This Year : 9299
Total Users : 70506
Views Today : 2
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 541
Views Last 30 days : 1127
Views This Month : 486
Views This Year : 10523
Total views : 106546
Who's Online : 1


