Home Crime मीरा रोड का मिलेनियम मिली बीयर बार सभी नियम को ठेंगा दिखाते...

मीरा रोड का मिलेनियम मिली बीयर बार सभी नियम को ठेंगा दिखाते हुए; बेखौफ उड़ा रहा है कानून की धज्जियां

63
0

मीरा रोड : काशीमीरा ठाणे अंतर्गत आने वाला मिलेनियम मिली नाम का बीयर बार कानून के सभी नियम को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ होकर पूरी रात चलाया जा रहा है। बीयर बार संचालकों को किसी का कोई भय नहीं है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बीयर बार में कई तरह से कानून का मखौल उड़ाया जा रहा है। इस जगह पर तय समय सीमा के अलावा शराब और शबाब का लुत्फ उठाते हुए कभी भी देखा जा सकता है। सरकारी गाइडलाइन का कोई पालन यहां होता नहीं दिखता जैसे उससे संचालकों को कोई फरक ही नहीं पड़ता। जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस अधिकारियों की सूचना पर ये बार संचालक करवाई से बच जाते है। यही कारण है कि इन्हे फरक नहीं पड़ता।
हाल ही में ठाणे जिले के अन्य बीयर बार पर कारवाई हुई जिसमें बड़े पैमाने पर अवैध गतिविधियां पाई गई जिसपर करवाई की गई। लेकिन काशीमीरा पुलिस स्टेशन की हद में चलने वाले इस बार पर कोई कारवाई नहीं की जा रही है। लोगों का कहना है की अगर कोई अप्रिय घटना घटी तो जिम्मेदार पुलिस और प्रशासन होगा।