मुंबई :नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए महासमुंद पुलिस ने एक बार फिर सफलता हासिल की है. जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस की टीम ने एनएच-53 पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 312.590 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया है. इस बड़ी कार्रवाई में कुल 1 करोड़ 71 लाख 42 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई है. जिसमें मादक पदार्थ, एक ट्रक, एक लग्जरी कार और मोबाइल फोन शामिल हैं.
मुंबई ले जाई जा रही थी गांजा की खेप
पुलिस के मुताबिक ये खेप ओडिशा से उठाई गई थी और मुंबई के एक बड़े डीलर तक पहुंचाने की तैयारी चल रही थी. इस रैकेट के तार मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र तक फैले हुए हैं. बता दें कि पुलिस को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा के सोनपुर जिले से भारी मात्रा में गांजा लेकर एक ट्रक महासमुंद होते हुए मुंबई की ओर जा रहा है.
पुलिस ने टीम बनाकर संदिग्ध ट्रक की ली तलाशी
सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत रणनीति बनाई और रेहटीखोल के पास एनएच-53 पर घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की गयी.कुछ ही देर में संदिग्ध ट्रक पहुंचा जिसे पुलिस ने उसे रोका और गहन तलाशी ली. ट्रक के पीछे फैक्ट्री के लिए केमिकल के नीचे रखी बोरियों में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद किया गया. जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 1 करोड़ 56 लाख रुपए आंकी गई है. गांजा मिलने के बाद पुलिस ने ट्रक चालक और उसके साथी को तुरंत अरेस्ट कर लिया.
अलग-अलग राज्यों के हैं आरोपी
दोनों आरोपियों की पहचान कर्नाटक निवासी इम्तियाज खान जबकि दूसरे की पहचान मध्यप्रदेश की रवि प्रकाश के रूप में हुई है. शुरुआती पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि वो गांजा सोनपुर से लाकर मुंबई में खपाने ले जा रहे थे. गिरफ्तार तस्करों ने आगे की जानकारी पुलिस को बताई. जिसके बाद महज 12 घंटे के अंदर ओडिशा के बरहमपुर से जुड़े इस नेटवर्क के तीन और महत्वपूर्ण सदस्यों को दबोचा गया.





Users Today : 4
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 390
Users Last 30 days : 867
Users This Month : 351
Users This Year : 9301
Total Users : 70508
Views Today : 4
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 543
Views Last 30 days : 1129
Views This Month : 488
Views This Year : 10525
Total views : 106548
Who's Online : 0


