मुंबई : केरल में हत्या का एक दोषी बीते साल से फरार चल रहा था और अब मुंबई से पकड़ा गया है। हत्यारा पुलिस से बचने के लिए मुंबई में कूड़ा बीनने वाला बनकर रह रहा था। हत्यारे युवक को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 25 वर्षीय विनीश के रूप में हुई है, जो केरल के मलप्पुरम जिले का निवासी है।2021 में हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था
पुलिस ने बताया कि विनीश को वर्ष 2021 में दर्ज एक हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था। यह मामला जिले के पेरिन्थलमन्ना पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था। विनीश जेल में बंद था, जहां उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, पिछले साल पुलिसकर्मियों और अस्पताल प्रशासन को चकमा देकर विनीश अस्पताल से फरार हो गया।
फरारी के बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा। वह पहले ट्रेन से केरल से नागपुर पहुंचा और बाद में मुंबई आ गया। जांच में पता चला कि मुंबई पहुंचने के बाद उसने पहचान छिपाने के लिए कबाड़ी का रूप अपना लिया। पुलिस ने बताया कि विनीश शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में घूम-घूमकर कचरा बीनने वाला बनकर रह रहा था और शक से बचने की कोशिश कर रहा था।
मुखबिर की सूचना पर मुंबई पुलिस ने हत्यारे को पकड़ा
पिछले हफ्ते आरपीएफ को एक मुखबिर से आरोपी के बारे में सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर उसकी पहचान तस्वीरों के जरिए सुनिश्चित की। जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे दक्षिण मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) स्टेशन के पास घेरकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की सूचना केरल पुलिस को दी गई, जिसके बाद एक टीम मुंबई पहुंची। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को केरल पुलिस के हवाले कर दिया गया।





Users Today : 3
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 389
Users Last 30 days : 866
Users This Month : 350
Users This Year : 9300
Total Users : 70507
Views Today : 3
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 542
Views Last 30 days : 1128
Views This Month : 487
Views This Year : 10524
Total views : 106547
Who's Online : 0


