Home Crime मुंबई : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, टीवी सीरियल की 3 एक्ट्रेसेस को...

मुंबई : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, टीवी सीरियल की 3 एक्ट्रेसेस को छुड़ाया गया

214
0

मुंबई : मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए कुछ समय के लिए फिल्म अभिनेता के तौर पर काम कर चुके एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के साथ ही टेलीविजन धारावाहिकों में भूमिका निभा चुकी तीन एक्ट्रेसेस को छुड़ाया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी। अधिकारी ने बताया कि इस गुप्त सूचना के आधार पर कार्य करते हुए कि रैकेट में अभिनय के क्षेत्र में संघर्षरत एवं बेली डांसर शामिल हैं, अपराध शाखा की इकाई 12 ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर भेजा और 10.50 लाख रुपये में एक सौदा किया।
उन्होंने बताया कि बाद में वरिष्ठ निरीक्षक महेश तावडे के नेतृत्व में एक टीम ने शुक्रवार को गोरेगांव स्थित एक पांच सितारा होटल पर छापा मारा और ये गिरफ्तारियां की। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता और अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया और वनराई पुलिस थाने की ओर से आगे की जांच की जा रही है।