मुंबई : मुंबई पुलिस के एक सिपाही को पीटने का मामला सामने आया है। एक महिला ने मुंबई ट्रेफिक पुलिस की यूनिफॉर्म पहने सिपाही की बीच चौराहे पर पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने पुलिसवाले की पिटाई करने वाली महिला के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। संजय राउत ने ट्विटर पर लिखा इस महिला के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। यह मुंबई पुलिस के सम्मान का विषय है। संजय राउत ने अपने ट्वीट में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख, मुंबई पुलिस और मुंबई पुलिस के अधिकारी विश्वास नांगरे पाटील को टैग किया है।
ट्रैफिक कांस्टेबल एकनाथ पार्थ ने शुक्रवार दोपहर बाइक से जा रहे 2 लोगों को रोका था। इनमें एक महिला थी। उसने हेलमेट नहीं लगा रखा था। एकनाथ पार्थ ने उनसे फाइन लगाने की बात कही तो महिला भड़क गई। उसने कांस्टेबल को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान काफी भीड़ जुट गई। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया। इसमें महिला कहती नजर आ रही है कि कांस्टेबल ने उसके साथ बदतमीजी की है। वहीं, कांस्टेबल ने इससे इनकार किया।
एक महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची और कांस्टेबल को बचाया। इसके बाद आरोपी महिला सादविका रमाकांत तिवारी और उसके साथी मोहसिन खान को लोकमान्य तिलक रोड थाने ले जाया गया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना के बाद ट्रैफिक पुलिस ने एक रिलीज जारी कर कहा कि कांस्टेबल ने गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया था। उन्होंने आरोपियों के साथ विनम्रता से बात की। जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) यशस्वी यादव ने कांस्टेबल की तारीफ करते हुए कहा कि महिला की ओर से किए गए खराब बर्ताव और मारपीट के बावजूद उन्होंने आपा नहीं खोया।





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


