मुंबई : कोरोना काल में निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए सर्कल अधिकारी व कर्मचारी दिन रात काम कर रहे हैं। हाल ही में आए चक्रवात ने रायगढ़ जिले में एमएसईडीसीएल की बिजली व्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचाया था। प्रतिकूल परिस्थितियों में काम करने के बावजूद महावितरण की वित्तीय स्थिति काफी खराब है।
भांडुप सर्कल में विभिन्न श्रेणियों के ग्राहकों के पास 686.25 करोड़ रुपए बकाया है। भांडुप अंचल के मुख्य अभियंता सुरेश गणेशकर ने उपभोक्ताओं से बिजली बिल का भुगतान कर सहयोग करने की अपील की है। निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने के लिए उन्हें हर माह बिजली खरीदनी पड़ती है और बिजली पारेषण पर भी खर्च करना पड़ता है। इसके बिना रखरखाव और मरम्मत कार्य और अन्य खर्चों से बचा नहीं जा सकता है। भांडुप अंचल में उच्च दाब के ग्राहकों का बकाया 56.82 करोड़। निम्न दाब उपभोक्ताओं का बकाया घरेलू 200.78 करोड़, वाणिज्यिक 120.82 करोड़, औद्योगिक 88.31 करोड़, जलापूर्ति की 7.17 करोड़, स्ट्रीट लाइट 195.61 करोड़ एवं अन्य 12.19 करोड़ बाकी है. किसानों के 4.66 करोड़ सहित कुल 686.25 करोड़ रुपए बाकी है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 89
Users Last 30 days : 290
Users This Month : 41
Users This Year : 2823
Total Users : 64030
Views Today : 5
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 388
Views This Month : 47
Views This Year : 3362
Total views : 99385
Who's Online : 1


